Barabanki News: टोल प्लाजा पर फिर गुंडई, बाराबंकी में सपा नेता को बेरहमी से पीटा

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में टोल प्लाजा कर्मचारियों की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। मेरठ में सेना के जवान से मारपीट के बाद, अब बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के एक नेता को पीटने का मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

बूढ़ीपट्टी गाँव के प्रधान और सपा नेता देवेंद्र यादव अपनी कार से घर जा रहे थे। शहाबपुर टोल प्लाजा पर वीआईपी मूवमेंट के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। वीआईपी वाहन के निकलने के बाद भी जब टोल गेट नहीं खोला गया, तो देवेंद्र यादव ने कर्मचारी से गेट खोलने के लिए कहा।

इसी बात पर टोल कर्मचारियों ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते वे आग-बबूला हो गए। आरोप है कि कर्मचारियों ने देवेंद्र यादव को उनकी कार से बाहर खींचकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद पीड़ित प्रधान ने मसौली थाने में टोल कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Also Read: Agra News: कहीं आपके नाम पर तो नहीं चल रहे फर्जी सिम कार्ड, ऐसे करें घर बैठे पता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.