कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई अनियंत्रित बस, दो की मौत, कई घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के 174 किलोमीटर कट पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक गंभीर रूप से घायल यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही ट्रक और बस दोनों वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवतः ड्राइवर की लापरवाही इस दुर्घटना का कारण हो सकती है।

 

Also Read: Barabanki News: पहले दोस्तों ने पिलाई शराब, फिर 40 हजार लूटकर चौथी मंजिल से युवक को फेंका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.