कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। यह हादसा रविवार देर रात नेशनल हाईवे-75 पर कुनिगल बायपास के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों में शामिल सिबे गौड़ा (48), उनकी पत्नी शोभा (42), बेटी डुंबिश्री (16) और बेटा भानुकिरण (14) शामिल हैं। बताया जा रहा है कैंटर गलत दिशा में तेज गति से आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मगडी तालुक के रहने वाले सिबे गौड़ा अपने बेटे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे। रविवार को छुट्टी के बाद परिवार घर लौटा था। शाम को बड़ी बेटी वर्णश्री को बेंगलुरु में छोड़ने के बाद भानुकिरण को हॉस्टल पहुंचाने निकले थे। सिबे गौड़ा मगडी तालुक के मट्टिकेरे गांव के निवासी थे। बड़ी बेटी वर्णश्री बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज में पढ़ती थी। डुंबिश्री ग्लोबल कॉलेज बेंगलुरु में पढ़ रही थी। भानुकिरण वैली स्कूल के हॉस्टल में रहता था। कुनिगल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Also Read:VIDEO: पहले जड़ा छक्का फिर मौत, बैटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.