रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, कई घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के रायबरेली में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि लालगंज कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे 232 पर बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ऑटो लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था और सामने से एक तेज रफ्तार डंपर चला आ रहा था। उसी समय यह घटना हुई है। सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था। जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम निपटा करके लौट रहे थे। इस मामले में लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सभी मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Also Read: मायावती की कार्रवाई के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ऐसे कठिन समय में…

