Aligarh News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, ड्राइवर की मौत, 54 यात्री घायल

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 54 यात्री घायल हो गए। यह हादसा थाना टप्पल क्षेत्र के आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर सिमरोठी पुल के पास 53 माइलस्टोन पर सुबह करीब 5 बजे हुआ।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

कानपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर वोल्वो बस की रफ्तार पर ड्राइवर का नियंत्रण अचानक खो गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद बस ने अपने आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में कुल 55 यात्री सवार थे, जिनमें से 53 घायल हुए हैं।

पुलिस ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही टप्पल थाना पुलिस तुरंत लगभग एक दर्जन एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 17 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टप्पल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी 37 घायलों को जेवर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुखद बात यह है कि इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्राधिकारी खैर, वरुण कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 29 लोगों को चोटें आईं, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस इस घटना में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ शहरों को किया सम्मानित, इंदौर 8वीं बार बना नंबर 1

Get real time updates directly on you device, subscribe now.