आगरा में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो,एक ही परिवार के  5 लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजस्थान के कैला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों में से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इटावा और औरैया के निवासी श्रद्धालु बोलेरो से लौट रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों में इटावा के एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

मृतक

  • कांता प्रसाद (70 वर्ष): निवासी इटावा।
  • देवेंद्र (35 वर्ष): कांता प्रसाद के पुत्र।
  • सीमा देवी (32 वर्ष): देवेंद्र की पत्नी।
  • आराध्या (3 वर्ष): नीरज की पुत्री, निवासी इटावा।
  • ऋषि (20 वर्ष): निवासी औरैया।

घायल

हादसे में रोशनी (22 वर्ष), अवनीश, आदित्य और ऋषभ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही थाना चित्राहाट पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

Also Read: यूपी में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 27 जिलों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.