उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के समीप, एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
हताहत और बचाव कार्य
हादसे में ऑटो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो तेज रफ्तार में था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे की वजहों की विस्तृत जांच कर रही है।
Also Read: आजमगढ़: पुलिस की वर्दी में रोडवेज के पास धोखाधड़ी करते फर्जी महिला सिपाही गिरफ्तार

