हापुड़ में खाने के पैसे मांगने पर होटल संचालक से मारपीट, CCTV में कैद हुई दबंगई
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खाने के पैसे मांगने पर कुछ दबंगों ने होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खाने के पैसे मांगने पर हुई मारपीट और तोड़फोड़
मिली जानकारी के अनुसार, होटल संचालक ने कुछ युवकों से खाना खाने के बाद पैसे मांगे, जिस पर वे भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उस पर टूट पड़े। आरोपियों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की और संचालक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच और पहचान
घटना की सूचना मिलने पर गढ़ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
“खाने के पैसे मांगने पर कुछ युवकों द्वारा होटल संचालक के साथ मारपीट की गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”मनोज बालियान,प्रभारी गढ़ कोतवाली
घटना से इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे पुलिस की जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी आश्वासन दिया गया है कि इस प्रकार की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Also Read: बुलंदशहर में ड्रग विभाग का बड़ी कारवाई, कफ सिरप के 25 सैंपल लिए गए

