Rohit Sharma As Captain: बतौर कप्तान कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आंकड़ों से समझें

Rohit Sharma As Captain: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता. वहीं, अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल फाइनल में पहुंच चुकी है.

Rohit Sharma As Captain

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सामने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया होगी. बहरहाल, क्या रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब होंगे? बतौर कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड क्या कहते हैं? तो आइए इस पर एक नजर डालते हैं.

दरअसल, अब तक रोहित शर्मा ने 140 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें भारत ने 101 मैच जीते हैं. जबकि भारत को 33 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 3 मैच ड्रॉ रहे हैं.

वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी

Rohit Sharma As Captain

रोहित शर्मा ने 54 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है. जिसमें भारत ने 40 वनडे जीते हैं. जबकि 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 74.07 फीसदी मैच जीते हैं.

जबकि रोहित शर्मा ने 22 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें टीम इंडिया ने 12 टेस्ट जीते हैं. साथ ही 9 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने 50 फीसदी मैच जीते.

टी20 फॉर्मेट में कैसा है कप्तानी का रिकॉर्ड

Rohit Sharma As Captain

रोहित शर्मा ने वनडे और टेस्ट मैचों के अलावा 62 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 49 जीत मिली. जबकि टीम इंडिया को 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा एक मैच टाई पर खत्म हुआ.

इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 74.41 फीसदी मैच जीते. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि क्या रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने में कामयाब होते हैं या नहीं?

इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था. आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने.

Also Read: Champions Trophy 2025 IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच के लिए ऑनफील्ड अंपायर्स के नामों का हुआ एलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.