Ranji Trophy Salary: रणजी ट्रॉफी में खेलकर कितना कमाते हैं क्रिकेटर्स? आंकड़े कर देंगे हैरान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी न केवल खिलाड़ियों को मंच देता है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाता है।

यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को एक-एक मैच के लिए मोटी रकम दी जाती है, लेकिन उनकी कमाई का आधार उनके अनुभव पर निर्भर करता है।

रणजी ट्रॉफी में स्टेट लेवल से लेकर टीम इंडिया तक के कई खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। हाल ही में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को भी रणजी खेलते देखा गया है, जिससे टूर्नामेंट की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ी है।

Runji Trophy Salary

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में रणजी खिलाड़ियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव किया था। अब सैलरी खिलाड़ियों के रणजी करियर में खेले गए मैचों की संख्या के अनुसार तय होती है।

40 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • Playing XI में हों: ₹60,000 प्रति दिन

  • रिजर्व प्लेयर हों: ₹30,000 प्रति दिन

21 से 40 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • Playing XI में हों: ₹50,000 प्रति दिन

  • रिजर्व प्लेयर हों: ₹25,000 प्रति दिन

20 या उससे कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • Playing XI में हों: ₹40,000 प्रति दिन

  • रिजर्व प्लेयर हों: ₹20,000 प्रति दिन

रणजी डेब्यू से पहले या सिर्फ स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी

  • Playing XI में हों: ₹25,000 प्रति दिन

  • रिजर्व प्लेयर हों: कोई भुगतान नहीं

एक सीजन में कितनी हो सकती है कमाई?

रणजी ट्रॉफी में एक टीम औसतन 8-10 मैच खेलती है। यदि कोई खिलाड़ी सभी मैचों में Playing XI का हिस्सा हो और उसका अनुभव 40 मैच से अधिक हो, तो वह एक सीजन में लगभग ₹10-12 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है।

अनुभव और प्रदर्शन के साथ यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सिर्फ सैलरी ही नहीं, मिलता है भविष्य का रास्ता

रणजी ट्रॉफी सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं, बल्कि यह भारतीय टीम में जगह बनाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म भी है। यहीं से निकलकर कई सितारे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहुंचे हैं।

Also Read: Asia Cup 2025: क्या कोलंबो में मिलेगी भारत-पाक मैच को हरी झंडी? आमने-सामने BCCI और PCB

Get real time updates directly on you device, subscribe now.