BBL में खेलने का कितना पैसा लेंगे बाबर आजम? IPL के अनकैप्ड प्लेयर से भी कम मिलेगा भुगतान

Sandesh Wahak Digital Desk: ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

इसी कड़ी में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म को सिडनी सिक्सर्स फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। बाबर को प्री-ड्राफ्ट साइनिंग के तहत चुना गया है, जिसमें टीमें एक-एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को सीधे अनुबंधित कर सकती हैं।

Babar Azam

सिडनी सिक्सर्स के इस स्क्वॉड में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जिससे टीम का बैटिंग लाइनअप काफी मज़बूत नजर आ रहा है।

हालांकि, बाबर की सैलरी को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है, क्योंकि यह IPL के कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों से भी कम बताई जा रही है।


कितनी होगी बाबर आज़म की सैलरी?

Babar Azam

BBL में खिलाड़ियों की सैलरी एक निर्धारित कैटेगरी सिस्टम के तहत तय होती है। विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम सैलरी 4,20,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग ₹2.35 करोड़ रुपये) रखी गई है।

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर को इस रकम से कम भुगतान किया जाएगा।

इसकी वजह यह मानी जा रही है कि फ्रेंचाइज़ी उनके मौजूदा इंटरनेशनल फॉर्म और टीम में स्थान को ध्यान में रख रही है। बता दें, बाबर इस वक्त पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर हैं, हालांकि PSL में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।


IPL के अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली ज्यादा सैलरी

Babar Azam

बाबर आज़म की तुलना IPL 2025 के Uncapped खिलाड़ियों से की जा रही है, जहां पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य को ₹3.5 करोड़ में खरीदा था। प्रियांश ने अभी तक भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

इसके बावजूद उन्हें बाबर से ज़्यादा सैलरी मिली है, जो पाकिस्तान क्रिकेट में एक स्थापित और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त नाम हैं।


क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू में आई गिरावट?

Babar Azam

इस मामले ने पाकिस्तान क्रिकेटरों की वैश्विक ब्रांड वैल्यू को लेकर भी बहस छेड़ दी है। BBL और IPL जैसे बड़े टूर्नामेंटों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी सीमित रहती है, जिसका असर उनकी मार्केट वैल्यू पर भी देखा जा सकता है।

बाबर आज़म जैसे सीनियर खिलाड़ी का कम दाम पर बिकना इस बात की ओर इशारा करता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी मांग पर असर पड़ा है।

Also Read: WTC Final 2025: चोकर्स नहीं, चैंपियन! फाइनल में अफ्रीका के सामने 69 रन की दीवार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.