Cricketers Salary All Countries 2025: टॉप-10 देशों के क्रिकेटरों को कितनी मिलती है सैलरी

Cricketers Salary All Countries 2025: विश्व पटल पर क्रिकेट की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (BCCI Central Contract List 2025) जारी किया है.

BCCI Central Contract

आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को पहले की तरह करोड़ों रुपयों की सैलरी मिलती रहेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट में दुनिया के टॉप देश ऑस्ट्रेलिया से लेकर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को कितनी सैलरी मिलती है? आइये एक नजर डालते हैं.

चार ग्रेड में बंटे हैं भारतीय क्रिकेटर

BCCI Central Contract

BCCI ने अपने क्रिकेटरों को चार ग्रेड में बांटा हुआ है. ग्रेड A+ में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिलते हैं. ग्रेड A में आने वाले क्रिकेटरों को 5 करोड़, ग्रेड बी के प्लेयर 3 करोड़ और ग्रेड सी में मौजूद खिलाड़ियों को सलाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.

ऑस्ट्रेलिया

BCCI Central Contract

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसी साल कॉन्ट्रैक्ट की रकम में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मिलने वाली औसत सैलरी करीब 8.1 करोड़ रुपये है.

यह भी बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया में टॉप कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने वाला खिलाड़ी सालाना 25 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकता है.

दक्षिण अफ्रीका

BCCI Central Contract

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की तनख्वाह प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर दी जाती है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने वाले खिलाड़ियों की तनख्वाह 64 लाख-1.7 करोड़ रुपये तक जा सकती है.

न्यूजीलैंड

BCCI Central Contract

न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों की सैलरी 5 साल की डील पर आधारित होती है, जिसमें प्रमोशन भी सम्मिलित होता है. न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की तंख्वाह 2.6 करोड़ रुपये तक जा सकती है.

इंग्लैंड

BCCI Central Contract

इंग्लैंड के सीनियर खिलाड़ी एक साल में 9 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. इंग्लैंड के प्लेयर्स इसके अलावा हर एक टेस्ट मैच के लिए 14 लाख और एक व्हाइट बॉल मैच के लिए 5 लाख रुपये की अलग से कमाई कर लेते हैं.

श्रीलंका

BCCI Central Contract

श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ियों की तनख्वाह प्रदर्शन पर आधारित होती है. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का कोई टॉप खिलाड़ी एक साल में 60 लाख रुपये से लेकर 85 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है.

वेस्टइंडीज

BCCI Central Contract

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस के आधार पर सैलरी दी जाती है. 2 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए खेल चुका कोई क्रिकेटर सालाना 2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकता है.

वहीं, तीनों फॉर्मेट में खेल चुका प्लेयर सालाना 2.5 करोड़ रुपये कमा सकता है.

पाकिस्तान

BCCI Central Contract

पाकिस्तान ने भी अपने खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा हुआ है. ग्रेड ए में मौजूद खिलाड़ियों को 1.6 करोड़, ग्रेड बी के प्लेयर्स को 1.1 करोड़, ग्रेड सी वाले खिलाड़ियों को करीब 64.5 लाख रुपये की तनख्वाह मिलती है.

बांग्लादेश

BCCI Central Contract

बांग्लादेश ने अपने टॉप क्रिकेटरों को 5 कैटेगरी में बांटा हुआ है. ग्रेड A+ वाले खिलाड़ियों की सालाना तंख्वाह 84 लाख भारतीय रुपये होती है. और ग्रेड A वाले क्रिकेटरों की सैलरी 67 लाख तक जा सकती है.

अफगानिस्तान

BCCI Central Contract

अफगानिस्तान के क्रिकेटरों को मासिक तनख्वाह दी जाती है. अफगानिस्तान के खिलाड़ी एक महीने में एक लाख- 2.8 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

इसके साथ ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक मैच खेलने के लिए अलग से 3 लाख रुपये की मैच फीस दी गई थी.

Also Read: BCCI Contracts 2025: इन 5 खिलाड़ियों को पहली बार मिला BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, मिलेगी इतनी सैलरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.