Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिविर में 9-14 वर्ष की बालिकाओं को लगा HPV का टीका, कैंसर से बचाव की पहल

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन और वामा सारथी के तत्वावधान में आज सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन परिसर में एक महत्वपूर्ण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य फोकस 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी (HPV) का टीका लगाना रहा, जो उन्हें कई तरह के गंभीर कैंसर से बचाने में मदद करेगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चौरसिया की देखरेख में आयोजित इस शिविर में, चिकित्सकों की टीम ने पुलिस लाइन और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं को टीका लगाया। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का संक्रमण गर्भाशय ग्रीवा, गुदा, लिंग, योनि और गले के कैंसर जैसे कई प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है।

Medical Camp HPV Vaccine

यह टीका न केवल जननांग मस्सों को रोकने में मदद करता है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली को कुछ एचपीवी प्रकारों से लड़ने के लिए भी सुरक्षा प्रदान करता है।

इस अवसर पर बालिकाओं को टीकाकरण कार्ड भी वितरित किए गए। शिविर में सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान (आईपीएस), प्रतिसार निरीक्षक, डीआईओ डॉ. बीएन चतुर्वेदी समेत कई अन्य अधिकारी और एएनएम (ANM) कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: सुरक्षा की मांग को लेकर अमित शाह से मिलेंगे सनातन धर्म प्रचारक दिव्यांशु जी महाराज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.