बीजेपी महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र करने का आरोप, पुलिस का दावा- गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने खुद उतारे कपड़े

Sandesh Wahak Digital Desk: कर्नाटक के हुबली स्थित केशवपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला तब तूल पकड़ गया जब महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर बदले की भावना से यह कार्रवाई की है।

पूरा मामला ‘वोटर लिस्ट पुनरीक्षण’ (SIR Revision) प्रक्रिया से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पहले कांग्रेस में थी और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर वोटर लिस्ट से नाम कटवा रही थी। इसी बात को लेकर 1 जनवरी को दोनों गुटों में जमकर कहासुनी और मारपीट हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार खुद जांच के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला पर लगे आरोपों को लेकर एक अलग कहानी पेश की है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जब 5 जनवरी को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने सहयोग नहीं किया।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, जब महिला को वैन में बिठाया गया, तो उन्होंने खुद ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। वैन में मौजूद महिला पीएसआई (PSI) और 8 महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह निर्वस्त्र कर लिया। पुलिस का दावा है कि बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें दूसरा कपड़ा दिया गया और फिर गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की गई।

Also Read: Lucknow News: फ्लैट के नाम पर करता था लाखों की ठगी, एसटीएफ ने इनामी ठग को किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.