यूपी में फर्जी आधार कार्ड के बड़ा रैकेट का खुलासा, एटीएस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राज्य के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमारी करके इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक गिरोह भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के लिए फर्जी दस्तावेज बना रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एटीएस की टीम ने आजमगढ़, मऊ, गाजियाबाद, औरैया और गोरखपुर में छापे मारे। इन छापों में टीम को कई फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी इन्हीं जिलों के रहने वाले हैं। यह गैंग फर्जी दस्तावेजों के सहारे इन अवैध अप्रवासियों को भारतीय नागरिकता दिलाने में मदद कर रहा था। एटीएस ने फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े और लोगों का पता लगाया जा सके।

 

Also Read: यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल की हार्ट सर्जरी सफल, जल्द होंगे डिस्चार्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.