हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर अड़े, बोले- दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगा काम

Sandesh Wahak Digital Desk: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता और विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बाबरी मस्जिद की नींव रखने के अपने विवादास्पद संकल्प पर अडिग हैं। टीएमसी से निलंबित किए जाने के बावजूद, हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पहुँच चुके हैं और उन्होंने घोषणा की है कि नींव रखने का काम आज दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगा।

नींव रखने से पहले पढ़ी जाएगी कुरान

बेलडांगा में जायजा लेने के दौरान हुमायूं कबीर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, दोपहर 12 बजे के बाद कुरान पढ़ी जाएगी और उसके बाद नींव रखी जाएगी। कबीर ने इस पहल के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें पुलिस का पूरा समर्थन और सुरक्षा मिल रही है। उन्होंने पूरी मुस्लिम समुदाय को इस कदम के लिए सलाम और मुबारकबाद भी दी।

मंच से हुमायूं कबीर ने याद दिलाया कि उन्होंने 2024 में घोषणा की थी कि वह जल्द ही मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करेंगे, और आज 6 दिसंबर को उसी की नींव रखने के लिए वह यहाँ आए हैं।

कई जिलों से पहुंच रहे हैं लोग और सामान

इस निर्माण कार्य के लिए मालदा समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों से कंस्ट्रक्शन का सामान लेकर ट्रैक्टर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पहुँच रहे हैं। बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से कुछ मुस्लिम लोग अपने सिर पर ईंट रखकर भी यहाँ पहुँचे हैं। एक व्यक्ति ने भावुक होकर कहा कि उनकी मस्जिद बनकर रहेगी।

Also Read: जिंदगी भर साथ नहीं निभाएंगे ट्रांसप्लांट हुए ये अंग, यह होती हैं एक्सपायरी डेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.