वाराणसी में सैकड़ों किसानों ने देखी जॉली एलएलबी 3, फिल्म में झलकी किसानों की पीड़ा
Varanasi News: शहर में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने जॉली एलएलबी 3 फिल्म देखी। किसानों का कहना है कि फिल्म में उनकी समस्याओं को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद किसान नेता अजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जॉली एलएलबी 3 में किसानों की पीड़ा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से अपील की कि किसानों की जमीन अधिग्रहण से जुड़ी वास्तविक समस्याओं पर आधारित एक और फिल्म बनाई जाए।
उन्होंने विशेष रूप से वाराणसी के डेरहीं टोल प्लाजा और सड़क निर्माण के लिए किए गए कथित अनियमित भूमि अधिग्रहण का जिक्र किया। अजीत सिंह ने कहा कि इन मामलों में किसान उचित मुआवजा पाने के लिए आज भी भटक रहे हैं।
किसान नेता ने सरकार से मांग की कि किसानों को जल्द से जल्द न्यायपूर्ण मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी परेशानियां कम हो सकें।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Lucknow News: मन लगाकर पढ़ाई करें, कौशल सीखें – बालिकाओं से राज्यपाल का संवाद

