Hapur News: प्रेमिका को रेस्टोरेंट में छोड़कर भागा पति, पत्नी ने जमकर की धुनाई
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पिलखुवा में शनिवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक रेस्टोरेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया। पति तो मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी प्रेमिका को पत्नी के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
रेस्टोरेंट में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
यह मामला तब सामने आया जब पत्नी को पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ एक रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहा है। खबर मिलते ही वह अपने परिवार के साथ वहां पहुंच गई। पत्नी को देखते ही पति घबरा गया और मौका देखकर वहां से भाग निकला। हालांकि, उसकी प्रेमिका पकड़ी गई और गुस्साई पत्नी ने उसे जमकर सबक सिखाया।

सड़क पर जमकर हुआ हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका को थप्पड़ों और चप्पलों से बुरी तरह पीटा। यह ड्रामा कुछ देर तक सड़क पर चलता रहा, जिससे भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि पति का पिछले दो महीनों से इस महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसके बारे में पत्नी को पहले से पता था और वह कई बार उसे चेतावनी भी दे चुकी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीस कुमार ने बताया कि इस घटना से शांति भंग की स्थिति पैदा हो गई थी, इसलिए दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
Also Read: Lucknow News: मूसलाधार बारिश से राजधानी हुई चोक, जगह-जगह जलभराव से परेशान हुए लोग

