काजल अग्रवाल ने अफवाहों पर दिया जवाब, कहा- मैं बिल्कुल जिंदा और सुरक्षित हूं

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर फैली एक चौंकाने वाली अफवाह ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। कई जगहों पर यह दावा किया गया कि काजल अग्रवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है या वह गंभीर रूप से घायल हैं।

इन खबरों के बाद, फैंस में उनकी सलामती को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन, अब खुद काजल अग्रवाल ने सामने आकर इन झूठी अफवाहों का जवाब दिया है। काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर साफ किया कि ये सारी बातें बेबुनियाद हैं। उन्होंने लिखा, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर मेरे सड़क हादसे में निधन होने की खबरें चल रही हैं।

काजल ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि ये खबरें न सिर्फ फर्जी हैं, बल्कि काफी मजेदार भी हैं क्योंकि इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा, भगवान की कृपा से मैं पूरी तरह से सुरक्षित, स्वस्थ और अच्छी जिंदगी जी रही हूं। काजल ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा, प्लीज इस तरह की झूठी और नकारात्मक बातों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें आगे बढ़ाएं। उनके इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

Also Read: पिंडदान के बहाने तेजस्वी का तंज- सरकार सिर्फ नकल करती है, विजन नहीं ला सकती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.