‘उसी वक्त मुझे फंसा दिया’, पिता के जुल्मों से परेशान यूट्यूबर अनुराग डोभाल सुनाई आपबीती

Sandesh Wahak Digital Desk: बिग बॉस फेम और चर्चित यूट्यूबर Anurag Dobhal उर्फ यूके07 राइडर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।

बीते कुछ महीनों से परिवार से चल रहे विवाद के बीच अनुराग ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने उनके प्रशंसकों को भी चौंका दिया है।

यूट्यूबर ने सीधे तौर पर अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस समय वह मौत से जंग लड़ रहे थे, उसी दौरान उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई।

अनुराग डोभाल का परिवार से विवाद इस साल मार्च में सार्वजनिक हुआ था, जब उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना और साजिश के आरोप लगाए थे।

इसके कुछ समय बाद अनुराग एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए, जिसमें वह बाल-बाल बचे। अनुराग का दावा है कि इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी के अलावा परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।

“एक महीने तक बिस्तर से उठ नहीं सका”

अपने व्लॉग में अनुराग ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उनका एक महीना बेहद दर्दनाक रहा।

उन्होंने कहा, “मैं पूरे एक महीने तक बिस्तर से उठा नहीं। खुद से शौच या पेशाब भी नहीं कर पाता था, मुझे डायपर पहनना पड़ता था। यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा और अपमानजनक दौर था।”

Anurag Dobhal

अनुराग का आरोप है कि इसी दौरान उनके पिता थाने पहुंचकर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा आए।

“मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि मेरे खिलाफ पुलिस जांच चल रही है। अब मेरे परिवार ने 50–60 पन्नों की एक और शिकायत दे दी है, जिसे पढ़कर मैं पूरी तरह टूट गया।”

“झूठी कहानी गढ़कर मुझे अपराधी दिखाया गया”

यूट्यूबर ने कहा कि शिकायत में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है ताकि उन्हें गलत साबित किया जा सके।

“अगर मैं अपना बचाव नहीं करूं, तो मुझे जेल भी जाना पड़ सकता है। मैंने कभी अपने परिवार के खिलाफ ऐसी झूठी बातें नहीं कहीं,” अनुराग ने भावुक होते हुए कहा।

परिवार की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि अनुराग के दोस्त घर आने से उनकी मां डरी रहती थीं और उन्होंने कथित तौर पर संपत्ति के कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने की कोशिश की।

अनुराग ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा बताया है।

भाई अतुल डोभाल का पलटवार

वहीं, अनुराग के भाई अतुल डोभाल ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि अनुराग केस हारने के बाद सहानुभूति और पब्लिसिटी हासिल करने के लिए परिवार के खिलाफ यह सब कर रहे हैं।

अतुल का दावा है कि अनुराग ने खुद ही झूठा मामला दर्ज कराया है।

फिलहाल यह पारिवारिक विवाद सोशल मीडिया और कानूनी दायरे में लगातार गहराता जा रहा है।

अनुराग डोभाल के आरोप और परिवार के जवाब के बीच सच्चाई क्या है, इसका फैसला आने वाला वक्त और जांच ही करेगी।

Also Read: Golmaal 5: पहली बार साथ दिखेंगे अजय देवगन और अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी की मेगा कॉमेडी का गोवा शेड्यूल शुरू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.