‘2029 का लोकसभा चुनाव ज़रूर लड़ूंगा’ कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में उतरने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। यौन शोषण के आरोपों के चलते 2024 के चुनाव में उनका टिकट कट गया था, जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी ताकत उन्हें 2029 में चुनाव लड़ने से रोक नहीं सकती।

चुनाव लड़ने का दृढ़ संकल्प

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दो बयान सामने आए हैं, जो उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा था, “2027 में तो नहीं, पर 2029 का चुनाव जरूर लडूंगा। मुझे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।”

गोंडा के पस्का कस्बे में एक शादी समारोह में उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि “2029 का चुनाव जरूर लड़ेंगे। भाजपा लड़ाएगी तो लड़ेंगे, वरना पैदल लड़ जाएंगे।” इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा के प्रति निष्ठा

यौन शोषण के आरोपों के बाद उनके टिकट कटने से भाजपा से नाराज़गी की चर्चाएँ थीं, जिस पर बृजभूषण ने स्पष्टीकरण दिया। भाजपा में ही रहेंगे: उन्होंने साफ किया कि वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा मन और आत्मा अभी भी बीजेपी में ही है। बीजेपी से ही चुनाव लडूंगा, किसी और पार्टी से नहीं।”

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन लोग भाजपा से राजनेता हैं एक बेटा सांसद (करण भूषण सिंह), दूसरा विधायक, और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सच बोलना उनका स्वभाव है, जिसे लोग कभी-कभी भाजपा से बागी होने के रूप में देख लेते हैं, लेकिन उनकी पूरी टीम और विचारधारा भाजपा की ही है।

उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया था।

Also Read: G-20 समिट में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात, रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग बढ़ाने का संकल्प

Get real time updates directly on you device, subscribe now.