जब तक दीदी हैं नहीं जाएंगे बंगाल, ‘धीरेंद्र शास्त्री’ का बड़ा बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने पश्चिम बंगाल सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं, वे बंगाल में हनुमान कथा का आयोजन नहीं करेंगे।

कोलकाता में होने वाला था तीन दिवसीय कार्यक्रम

दरअसल धीरेंद्र शास्त्री की 10, 11 और 12 अक्टूबर को कोलकाता में हनुमान कथा का आयोजन प्रस्तावित था। लेकिन भारी बारिश और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति न मिलने के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर उन्हें कथा आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। अब जब तक दीदी (ममता बनर्जी) हैं, हम बंगाल नहीं जाएंगे। जब दादा आएंगे, तो जरूर जाएंगे।

जब तक दीदी हैं नहीं जाएंगे बंगाल, धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

शास्त्री ने समर्थकों से की अपील

यहां रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मसला नहीं है, लेकिन पश्चिम बंगाल प्रशासन ने बार-बार अनुमति देने से इनकार किया। उन्होंने आगे कहा, हम किसी के विरोध में नहीं हैं, न ही किसी राजनीतिक दल के पक्ष में हैं। हम सिर्फ सनातन धर्म के पक्ष में हैं। परमिशन रद्द हो गई, हमने भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। जब समय आएगा, हम जरूर कथा करेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने अनुयायियों से अपील की है कि इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से न देखें। उन्होंने कहा कि अगर अनुमति नहीं मिली है, तो शायद भगवान का भी यही संकेत है कि अभी नहीं जाना है। उन्होंने आगे कहा, कार्यक्रम भगवान की इच्छा से ही होते हैं। जब उनका बुलावा होगा, हम जरूर पहुंचेंगे। समर्थक इसे राजनीति से न जोड़ें।”

पहले भी बंगाल में कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी स्थानीय राजनीतिक और धार्मिक संगठनों द्वारा उनके कार्यक्रमों का विरोध देखने को मिला है।

 

Also Read: तेजी से से बढ़ रहा ‘शक्ति’ चक्रवात, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में भी दिखेगा असर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.