जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के वक्त लगी भीषण आग

Sandesh Wahak Digital Desk: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था, तभी अचानक उसमें भीषण आग लग गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और मौके से धुएं का काला गुबार काफी दूर तक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही वायुसेना के फायर टेंडर्स और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

लैंडिंग के दौरान हादसा, जांच में जुटी वायुसेना

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, यह विमान जोरहाट स्टेशन के भीतर ही गिरा। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं और परिस्थितियों का जायजा ले रहे हैं। हालांकि, वायुसेना की ओर से अभी तक इस दुर्घटना के पीछे की सटीक वजहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मामले की उच्च स्तरीय जांच के संकेत दिए गए हैं।

हादसे का शिकार हुआ AN-32 विमान भारतीय वायुसेना के परिवहन बेड़े की रीढ़ माना जाता है। वर्तमान में वायुसेना के पास ऐसे लगभग 100 विमान मौजूद हैं।

Also Read: Siddharthnagar News: ग्राम रात्रि प्रवास कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.