असम में सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, ट्रेनिंग मिशन के दौरान रडार से हुआ था गायब, दोनों पायलटों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय वायुसेना का फ्रंटलाइन फाइटर जेट सुखोई-30 MKI गुरुवार को असम के पहाड़ी और जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान उड़ा रहे स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद हो गए हैं। वायुसेना ने शुक्रवार सुबह आधिकारिक तौर पर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, सुखोई-30 जेट अपने नियमित प्रशिक्षण (रूटीन ट्रेनिंग) मिशन पर था। विमान जब असम के कार्बी आंगलोंग जिले के दुर्गम पहाड़ी इलाके के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। वायुसेना की सर्च टीमों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद घने जंगलों के बीच विमान का मलबा मिला। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा, वायुसेना, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करती है। पूरा वायुसेना परिवार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

जिस इलाके में विमान का संपर्क टूटा था, वह इलाका काफी ऊंचाई पर है और वहां घना जंगल है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों की वजह से सर्च ऑपरेशन में काफी चुनौतियां आईं। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या खराब विजिबिलिटी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं।

Also Read: IND vs NZ Final: खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने भारत और न्यूजीलैंड, जानिए कब-कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.