ICC Champions Trophy: धोनी को पछाड़ ‘हिटमैन’ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत हो गई है. दरअसल, भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है.

ICC Champions Trophy

हालांकि, ये टूर्नामेंट भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी खास है. हिटमैन ने चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआत में ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
आपको बता दें कि रोहित एक खास लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़कर भारत के सभी खिलाड़ियों के आगे निकल गए हैं. वहीं, विराट कोहली ने मुकाबले के साथ ही इस लिस्ट में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है.

रोहित शर्मा ने ‘कैप्टन कूल’ को पछाड़ा

ICC Champions Trophy

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. उन्होंने अपना पहला ICC इवेंट 2007 टी20 वर्ल्ड कप खेला था. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनके करियर का 15वां लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट है.

आपको बता दें कि इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. उन्होंने भारत के लिए 14 लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेले थे.

वहीं, विराट कोहली का भी ये 14वां लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट है. यानी उन्होंने इस लिस्ट में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. युवराज सिंह ने भी अपने करियर में 14 लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेले थे.

आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल, महेला जयवर्धने, शाहिद अफरीदी और शाकिब अल हसन के नाम है. इन खिलाड़ियों ने 16-16 लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेले हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट (लिमिटेड ओवर)

ICC Champions Trophy

15- रोहित शर्मा

14- विराट कोहली

14- एमएस धोनी

14- युवराज सिंह

12- रवींद्र जडेजा

11- सचिन तेंदुलकर

11- हरभजन सिंह.

Also Read: Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ आज पहला मैच खेलेगा भारत, जानें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.