ICC Rankings: शुभमन से बुमराह तक, ICC की नई रैंकिंग में चमके भारत के 5 सितारे
Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी (ICC) ने 30 जुलाई को ताज़ा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम और खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
भारत वनडे और टी20 फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बना हुआ है, जबकि कुल 5 भारतीय खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट की विभिन्न श्रेणियों में नंबर-1 पायदान पर हैं।
टीम रैंकिंग: वनडे और टी20 में भारत शीर्ष पर
-
वनडे में भारत 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 टीम है।
-
टी20 में भारत 271 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है।
-
टेस्ट में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है (124 पॉइंट्स), जबकि भारत 105 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

टॉप पर हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी
1. शुभमन गिल – ODI के नंबर-1 बल्लेबाज
784 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। उन्होंने हालिया प्रदर्शन से लगातार अपनी स्थिति मजबूत की है।
2. अभिषेक शर्मा – T20 के नंबर-1 बल्लेबाज
30 जुलाई को जारी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा, जो लगभग एक साल से शीर्ष पर थे।
3. जसप्रीत बुमराह – टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज
898 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और हालिया शानदार प्रदर्शन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
4. रवींद्र जडेजा – टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर
टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा शीर्ष पर हैं। इंग्लैंड दौरे में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी में भी कमाल दिखाया और एक शतक भी जड़ा।
5. हार्दिक पांड्या – T20 के नंबर-1 ऑलराउंडर
टी20 रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने नंबर-1 ऑलराउंडर की पोजिशन हासिल की है। उनकी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान ने उन्हें इस स्थान तक पहुंचाया।
अन्य प्रमुख रैंकिंग अपडेट्स
-
टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर-1 पर हैं।
-
ODI गेंदबाज रैंकिंग में श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा शीर्ष पर हैं, जबकि भारत के कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर हैं।
-
T20 गेंदबाज रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी पहले स्थान पर हैं, और भारत के वरुण चक्रवर्ती तीसरे नंबर पर हैं।
-
ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में अफगानिस्तान के अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई टॉप पर हैं।

