ICC Rankings 2025: तीनों फॉर्मेट में किसका जलवा? जानिए टेस्ट, वनडे और टी20 में कौन है नंबर-1

Sandesh Wahak Digital Desk: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताज़ा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है।

टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया और उसके खिलाड़ी शीर्ष स्थानों पर नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी कई व्यक्तिगत श्रेणियों में शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है।

आइए जानते हैं ताजा आईसीसी रैंकिंग के अनुसार, किस फॉर्मेट में कौन खिलाड़ी और टीम नंबर 1 पर हैं।

ICC Rankings 2025

टेस्ट क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया टॉप टीम, बुमराह और जो रूट का जलवा

  • टॉप टेस्ट टीम: ऑस्ट्रेलिया

  • बेस्ट बल्लेबाज: जो रूट (इंग्लैंड) – 889 रेटिंग पॉइंट्स

  • बेस्ट गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (भारत) – 907 रेटिंग पॉइंट्स

  • बेस्ट ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा (भारत)

ICC Rankings 2025

वनडे क्रिकेट: भारत नंबर 1 टीम, शुभमन गिल बना चमकता सितारा

  • टॉप वनडे टीम: भारत

  • बेस्ट बल्लेबाज: शुभमन गिल (भारत) – 784 रेटिंग पॉइंट्स

  • बेस्ट गेंदबाज: महीश तीक्ष्णा (श्रीलंका) – 680 रेटिंग पॉइंट्स

  • बेस्ट ऑलराउंडर: अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (अफगानिस्तान)

शुभमन गिल की लगातार शानदार बल्लेबाज़ी ने उन्हें वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

ICC Rankings 2025

टी20 क्रिकेट: फिर छाई टीम इंडिया, हार्दिक बने नंबर 1 ऑलराउंडर

  • टॉप टी20 टीम: भारत

  • बेस्ट बल्लेबाज: ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 856 रेटिंग पॉइंट्स

  • बेस्ट गेंदबाज: जैकब डफी (न्यूजीलैंड) – 723 रेटिंग पॉइंट्स

  • बेस्ट ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या (भारत) – 252 रेटिंग पॉइंट्स

टी20 में हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें इस फॉर्मेट का नंबर 1 ऑलराउंडर बना रहा है।

आपको बता दें कि भारत तीनों फॉर्मेट में टीम रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है, और व्यक्तिगत रैंकिंग में भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल कर विश्व क्रिकेट में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाया है।

Also Read: टीम इंडिया में फिर बदलेगा कप्तान? टी20 की किसे मिलेगी कमान, जल्द होगा फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.