PAK vs BAN: मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी, रन आउट विवाद में सलमान अली आगा पर ICC की सख्त कार्रवाई
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की बड़ी जीत से ज्यादा चर्चा सलमान आगा के रन आउट विवाद को लेकर रही।
इस मामले में International Cricket Council (ICC) ने सख्त रुख अपनाते हुए सलमान अली आगा को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी ठहराया है।
बीते शुक्रवार खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने डकवर्थ–लुईस पद्धति के तहत 128 रनों से जीत दर्ज की थी। हालांकि मुकाबले के दौरान हुए विवाद के कारण मैच सुर्खियों में आ गया।
पाकिस्तानी पारी के दौरान बांग्लादेश के कप्तान Mehidy Hasan Miraz ने नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर Salman Agha को रन आउट कर दिया था।
रन आउट के बाद सलमान आगा ने मैदान पर गुस्से में अपने दस्ताने और ग्लव्स फेंक दिए थे। इसी व्यवहार को आईसीसी ने आचार संहिता का उल्लंघन माना।
आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सलमान आगा को आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत दोषी पाया गया है, जो क्रिकेट उपकरण या ग्राउंड उपकरण को अनुचित तरीके से फेंकने से संबंधित है।

आईसीसी ने सलमान आगा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
सलमान आगा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके चलते इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर में हुई। गेंदबाजी कर रहे मेहदी हसन मिराज के सामने Mohammad Rizwan बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा मौजूद थे।
रिजवान ने गेंद को पुश किया, जो गेंदबाज की ओर गई। इस दौरान गेंद सलमान आगा के बैट से टकराई और गेंद पकड़ने की कोशिश में मेहदी हसन और सलमान आगा की टक्कर हो गई।
सलमान आगा अपनी क्रीज से बाहर थे, लेकिन वापस लौटने के बजाय गेंद उठाने के लिए झुक गए। इसी मौके का फायदा उठाते हुए मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाकर स्टंप्स पर दे मारी और सलमान आगा रन आउट हो गए।
इस फैसले के बाद मैदान पर उनका आक्रोश देखने को मिला, जिसकी कीमत उन्हें अब आईसीसी की सजा के रूप में चुकानी पड़ी।
Also Read: IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये दिग्गज? फैंस की बढ़ी धड़कन

