ICC World Cup Semi-Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला तय, जानिए कब और कहां होगा मैच

Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 अब अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने जगह बना ली है।

रविवार, 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। आईसीसी ने इसके बाद सेमीफाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी।

ICC Women's World Cup

सेमीफाइनल शेड्यूल

  • पहला सेमीफाइनल: बुधवार, 29 अक्टूबर

  • इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, स्थान: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

  • दूसरा सेमीफाइनल: गुरुवार, 30 अक्टूबर

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, स्थान: डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई

दोनों मुकाबले दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से क्यों?

ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही।

आईसीसी नियमों के अनुसार, नंबर 1 टीम का सामना नंबर 4 टीम से होता है। भारत वर्तमान में 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

भले ही भारत का एक मैच बांग्लादेश से बाकी है, लेकिन वह जीतकर भी चौथे स्थान पर ही रहेगा, क्योंकि इंग्लैंड पहले से 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका में होगा पहला सेमीफाइनल

दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा, जबकि पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे।

अब सबकी निगाहें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया से उम्मीद होगी कि वह इतिहास रचकर फाइनल में जगह बनाए।

Also Read: आखिरी मैच में चमके ‘ROKO’, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, बतौर कप्तान शुभमन गिल को मिली पहली जीत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.