मध्यम वर्ग को बड़ा झटका, ICICI Bank ने सेविंग अकाउंट का न्यूनतम बैलेंस पांच गुना बढ़ाया

ICICI Bank News : ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सेविंग अकाउंट के न्यूनतम बैलेंस नियम में बड़ा बदलाव किया है, जिससे खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। बैंक ने न्यूनतम बैलेंस सीमा को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में खाताधारकों को कम से कम 50 हजार रुपये अपने खाते में बनाए रखना अनिवार्य होगा। वहीं, अर्ध-शहरी इलाकों में यह सीमा 25,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 रुपये निर्धारित की गई है।

पहले यह न्यूनतम बैलेंस मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये था, जो अब अचानक बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। यह बदलाव ग्राहकों के लिए अतिरिक्त वित्तीय दबाव पैदा कर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो मध्यम वर्ग से हैं और जिनके पास इतनी बड़ी रकम खाते में रखना संभव नहीं है।

नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू

बैंक का यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो गया है । इस नियम के लागू होने के बाद जो ग्राहक न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने में असमर्थ होंगे, उन्हें बैंक की ओर से दंड शुल्क या अन्य प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने यह कदम अपनी आर्थिक मजबूती और संचालन लागत को कवर करने के लिए उठाया है।

1 अगस्त 2025 से आईसीआईसीआई में खाता खोलने वाले सभी नए ग्राहकों को यह न्यूनतम औसत मासिक बैलेंस (MAMB) बनाए रखना होगा. ऐसा न करने पर उन्‍हें पैनल्‍टी चुकानी होगी।

इकोनॉमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने न्यूनतम बैलेंस की राशि में इतनी तेज़ी से बढ़ोतरी के पीछे के कारणों पर विस्तार से कुछ नहीं बताया।

 

Also Read :  SEBI ने Mutual Fund डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज खत्म किया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.