‘हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा’, राहुल गांधी ने फिर दिया बड़ा बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोरी’ का आरोप दोहराते हुए एक बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को ‘दिशा’ की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा भाजपा के लोग बहुत बेचैन हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब ‘हाइड्रोजन बम’ आएगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा।

महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में हुई वोट चोरी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनावों में वोट चोरी हुई है और कांग्रेस ने इसके सबूत भी दिए हैं। उन्होंने आगे कहा इंतजार कीजिए, बहुत जल्द वोट चोरी के और भी बड़े खुलासे होने वाले हैं। भाजपा वाले परेशान न हों, ‘वोट चोरी का हाइड्रोजन बम’ आने वाला है, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा।

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा

राहुल गांधी ने अपने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन’ के तहत कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उनसे यही नारा लगवाया। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने एनटीपीसी परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस में रात बिताई।

Also Read: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सीतापुर में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर के बाहर गाई रामधुन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.