इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ एक्ट को कूड़ेदान में फेंक देंगे: तेजस्वी यादव

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कटिहार की जनसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो वक्फ (संशोधन) एक्ट को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों से लोहा लिया है और कभी किसी भी स्थिति में उनसे समझौता नहीं किया।

BJP को बताया ‘भारत जलाओ पार्टी

वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ऐसी ताकतों का साथ दिया है, जिनकी वजह से समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया कि ये संगठन देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा, बीजेपी का असली नाम ‘भारत जलाओ पार्टी’ होना चाहिए।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है, तो यह सरकार ऐसे सभी कानूनों को खत्म करेगी जो समाज को बांटने का काम करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि वक्फ एक्ट मुस्लिम समाज के अधिकारों पर चोट करता है और इसे रद्द करना ही न्यायसंगत कदम होगा।

(Tejashwi Yadav)

वक्फ एक्ट पर विवाद गहराया

दरअसल वक्फ (संशोधन) एक्ट इस साल अप्रैल में संसद से पारित हुआ था। केंद्र सरकार का कहना है कि यह कानून पिछड़े मुस्लिम समुदायों और महिलाओं के लिए पारदर्शिता और सशक्तिकरण की दिशा में कदम है। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि यह अधिनियम मुसलमानों के अधिकारों को सीमित करता है और सरकार को धार्मिक संपत्तियों पर नियंत्रण का अधिकार देता है।

तेजस्वी के बयान से पहले आरजेडी एमएलसी मोहम्मद कारी सोहैब ने कहा था कि अगर तेजस्वी (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वक्फ बिल सहित सभी बिल फाड़ दिए जाएंगे। वहीं उनके इस बयान से राजनीतिक बवाल मच गया। विपक्ष ने सवाल उठाया कि कोई राज्य सरकार केंद्र के कानून को कैसे रद्द कर सकती है।

बिहार 20 साल पुरानी सरकार से ऊब चुका है

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं, हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है और कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है।” तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है, तो सीमांचल विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

 

Also Read: Kanpur News: कार्बाइड पटाखों से छिन रही आंखों की रोशनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.