अगर जंग हुई तो पाकिस्तान भारत की बड़ी इंडस्ट्रीज को बनाएगा निशाना, पाक एक्सपर्ट का दावा
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत जिस रफ्तार से तरक्की कर रहा है, उससे पाकिस्तान में हलचल मच गई है। पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था के बीच, एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई, तो इस बार पाकिस्तान भारत की बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज को निशाना बना सकता है।
भारत पाकिस्तान पर हमले के लिए बना रहा है हालात
पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने एक वीडियो में कहा कि भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला करने के लिए हालात बना रहा है। उनका मानना है कि एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों और भारतीय जवान के शहीद होने जैसी खबरें इसी ओर इशारा कर रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हालात बहुत गंभीर हैं और भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है, जिसके लिए ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं।
क्या है पाकिस्तान का तीसरा ‘मॉडल’
कमर चीमा ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास भारत के हमले का जवाब देने के लिए दो तरीके तो हैं ही, लेकिन अब वह एक तीसरे तरीके पर भी विचार कर रहा है।
पहला तरीका: उरी हमले के बाद जैसा हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने भारतीय विमान को गिराकर पायलट को पकड़ लिया था।
दूसरा तरीका: ऑपरेशन सिंदूर के समय की तरह, जिसमें पाकिस्तान ने यह तय किया था कि जहां से हमला होगा, वहीं जवाब दिया जाएगा।
कमर चीमा ने कहा कि तीसरा तरीका सबसे खतरनाक है। उन्होंने दावा किया, पाकिस्तान के पास तीसरा विकल्प यह है कि वह भारत पर पहले ही हमला कर दे। मेरे पास जो जानकारी है, उसके हिसाब से पाकिस्तान भारत के बड़े फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर और बिलियन डॉलर की इंडस्ट्रीज पर हमला कर सकता है।
Also Read: Kanpur News: कानपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पुलिस ने 4.5 करोड़ की ठगी का किया खुलासा

