अगर बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर, तो तुरंत करे इन नम्बरों पर शिकायत

LPG Cylinder News : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। कई उपभोक्ताओं को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर कहीं रसोई गैस की उपलब्धता पर न पड़ जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और आम लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार का कहना है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सप्लाई को सबसे पहले सुनिश्चित किया जा रहा है।

कई शहरों से डिलीवरी में देरी की शिकायत

इसके बावजूद कुछ शहरों से यह शिकायतें सामने आई हैं कि बुकिंग करने के बाद भी गैस सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहा है। कुछ मामलों में डीलरों पर मनमानी करने और अतिरिक्त पैसे मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं।

ऐसी स्थिति में उपभोक्ता सीधे अपनी गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सिलेंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाई गई

हाल ही में सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानी अब एक सिलेंडर लेने के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को 25 दिन इंतजार करना होगा।

इस बदलाव के बाद कुछ जगहों पर डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं। हालांकि अगर कोई डीलर जानबूझकर देरी करता है या ज्यादा पैसे मांगता है, तो उसके खिलाफ शिकायत की जा सकती है।

डीलर मनमानी करे तो यहां करें शिकायत

अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इंडेन गैस के हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
LPG बुकिंग और शिकायत: 7718955555

भारत गैस के हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
LPG बुकिंग नंबर: 7715012345

HP गैस के हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
HP Anytime LPG: 9493602222

घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और सरकार इसकी लगातार निगरानी कर रही है। अगर कहीं डिलीवरी में समस्या आती है, तो उपभोक्ताओं को घबराने के बजाय अपनी गैस कंपनी से संपर्क करना चाहिए।

शिकायत दर्ज कराने से न सिर्फ समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है, बल्कि डीलरों की मनमानी पर भी रोक लगाई जा सकती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.