कम खाने के बाद भी बढ़ रहा है Weight तो न करें नजरअंदाज
Sandesh Wahak Digital Desk: कई लोग दावा करते हैं कि वे बहुत कम खाते हैं, मीठा भी कम लेते हैं और डाइट पर पूरा कंट्रोल रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका वजन (Weight) लगातार बढ़ता रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज न करें। यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। यह मामला सीधे तौर पर मेटाबॉलिज्म से जुड़ा होता है, लेकिन कुछ बीमारियों में भी ऐसा देखा जाता है। इस बारे में डॉक्टरों की राय अहम है।
मेटाबॉलिज्म धीमा होने से बढ़ता है Weight
जानकार मानते हैं कि, कम खाने के बावजूद Weight बढ़ना कई लोगों में आम समस्या है, खासकर 40 साल की उम्र के बाद। इसका एक बड़ा कारण मेटाबॉलिज्म का धीमा होना हो सकता है। जब शरीर कम कैलोरी बर्न करता है तो कम खाने के बावजूद भी वजन बढ़ने लगता है। कैलोरी की खपत कम होने पर शरीर भोजन को फैट के रूप में स्टोर करने लगता है, जिससे मोटापा और Weight बढ़ता है।
वहीं कम खाने के बाद भी Weight बढ़ने का दूसरा बड़ा कारण हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। PCOS, मेनोपॉज या प्रेगनेंसी के बाद हार्मोन में होने वाले बदलाव से वजन बढ़ सकता है। 40 साल की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में वजन तेजी से बढ़ने की समस्या आम हो जाती है।
गलत तरीके से डाइटिंग भी बढ़ा सकती है Weight
वहीं कुछ लोग Weight कम करने के लिए जरूरत से ज्यादा कम खाना शुरू कर देते हैं या लंबे समय तक भूखे रहते हैं। इससे शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और फैट को खत्म करने की बजाय उसे बचाकर रखने लगता है। यही कारण है कि बहुत कम खाने के बावजूद Weight बढ़ने लगता है। इसके अलावा स्टेरॉइड वाली दवाएं लेने से भी Weight बढ़ सकता है।
बचने के लिए क्या करें?
डॉक्टरों के अनुसार Weight बढ़ने से बचने के लिए संतुलित डाइट लेना जरूरी है और बहुत कम खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन भी फायदेमंद हो सकते हैं।
Also Read: पीएम मोदी ने केरल को दी करोड़ों की सौगात, सीएम विजयन बोले- आज राज्य के लिए बेहद खुशी और संतोष का दिन

