IIFA Awards 2025: जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 की धूम, सितारों का लगा जमावड़ा, 2 दिनों तक रंगीन रहेगा शहर
IIFA Awards 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस समय बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) 2025 का भव्य आयोजन 8 और 9 मार्च को जयपुर में हो रहा है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, विजय वर्मा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं, जबकि शाहरुख खान समेत कई अन्य बड़े स्टार्स भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
सितारों ने जाहिर की अपनी खुशी

जयपुर पहुंचने के बाद माधुरी दीक्षित ने कहा, “आईफा अवॉर्ड्स मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं इस प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं।” वहीं, अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने कहा कि जयपुर की खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
दो दिनों तक चलेगा IIFA अवॉर्ड्स 2025

IIFA अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है, जिसकी शुरुआत साल 2000 में लंदन में हुई थी। इस साल यह अवॉर्ड समारोह अपने 25 साल पूरे कर रहा है। जयपुर में यह पहली बार आयोजित हो रहा है, जिससे शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
महिला सिनेमा पर होगा खास कार्यक्रम
IIFA अवॉर्ड्स 2025 के दौरान “द जर्नी ऑफ वूमन इन इंडियन सिनेमा” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय सिनेमा में महिलाओं के योगदान और उनकी यात्रा पर चर्चा की जाएगी।
बॉलीवुड के साथ गुलजार रहेगा जयपुर
IIFA अवॉर्ड्स के चलते जयपुर में होटल, रेस्तरां और पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई है। 2 दिनों तक जयपुर बॉलीवुड सितारों से गुलजार रहेगा और फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इस भव्य आयोजन के साथ जयपुर एक बार फिर देश-विदेश के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
Also Read: TRP List: टीआरपी में बड़ा उलटफेर, ‘उड़ने की आशा’ ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ हुई पीछे….

