रायबरेली में परिवहन विभाग की अवैध वसूली: STF ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, ARTO समेत दो पर FIR दर्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने रायबरेली में परिवहन विभाग की ओर से हो रही अवैध वसूली के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। फतेहपुर से आने वाले भारी वाहनों से हो रही इस वसूली के मामले में एसटीएफ ने परिवहन विभाग की दलाली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वसूली का तरीका और अधिकारियों की संलिप्तता

सूत्रों के मुताबिक, यह वसूली बड़े पैमाने पर परिवहन अधिकारियों की शह पर होती थी। वाहन चेकिंग अभियान के नाम पर यह अवैध खेल चल रहा था। बताया जाता है कि प्रति ट्रक पाँच से छह हजार रुपये तक वसूले जाते थे, जिसका बड़ा हिस्सा अधिकारियों तक पहुंचता था।

एसटीएफ की कार्रवाई

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद लालगंज कोतवाली में कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग के लिए दलाली करने वाले दो आरोपी मोहित और अयोध्या का उसका एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एआरटीओ प्रवर्तन (ARTO Enforcement) अंबुज और पीटीओ (Passenger Tax Officer) रेहाना बानो के खिलाफ भी लालगंज कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की उम्मीद जगी है।

Also Read: UP में हाई अलर्ट के बीच हापुड़ में 3 लोग गिरफ्तार, 46 किलो हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और 2.5 किलो विस्फोटक जब्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.