मैं समझा-समझा कर थक गई, डॉ. रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: इंदौर की मूल निवासी और पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। फिलहाल स्विट्जरलैंड में रह रही डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न और मानसिक दबाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस रिश्ते ने उनकी जिंदगी को मानसिक और भावनात्मक तौर पर तहस-नहस कर दिया।

मेरी सच्चाई समाज को सुननी होगी। मैं गलत नहीं हूं

डॉ. रोहिणी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि चंद्रशेखर उन्हें रात के तीन बजे तक रो-रो कर परेशान करता और इस रिश्ते में जबरदस्ती बांधने की कोशिश करता था। उन्होंने कहा, “मैं समझा-समझा कर थक जाती थी कि मत करो परेशान, तो वह मरने की धमकी देता था। मैंने उसे कहा कि इस रिश्ते से बहुत बदनामी होगी।

तब वह पागल-दीवाना था और बोलता था अगर छोड़ दोगी तो मर जाऊंगा। उस दिन वह मर जाता तो अच्छा होता। मेरी सच्चाई समाज को सुननी होगी। मैं गलत नहीं हूं।”

धोखा देने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं

डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर की रहने वाली हैं और वर्तमान में स्विट्जरलैंड में नौकरी करते हुए एनजीओ भी चला रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वे पिछले तीन साल से चंद्रशेखर आजाद के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न, धोखा देने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस विवाद ने सोशल मीडिया और राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, जबकि चंद्रशेखर आजाद ने फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। डॉ. रोहिणी का यह मामला न्याय और सच्चाई की लड़ाई के रूप में सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी कहानी समाज के सामने उजागर की है।

Also Read: Gonda News: ‘लूट’ की झूठी शिकायत करने वाला पति गिरफ्तार, ऐसे दिया था साजिश को अंजाम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.