IML 2025: ‘मास्टर ब्लास्टर’ की मैदान पर होगी वापसी, इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर

International Masters League 2025: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे है.

International Masters League 2025

दरअसल, Masters League 2025 टूर्नामेंट 22 फरवरी-16 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलेंगी. इस लीग में ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे.

कब होगी तेंदुलकर की वापसी?

International Masters League 2025

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सचिन तेंदुलकर इंडियन मास्टर्स टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. इस टीम में सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान और युसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे.

सीजन की शुरुआत 22 फरवरी को इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच से होगी. और सचिन भी इसी दिन क्रिकेट मैदान में वापसी करने वाले हैं. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. उसके बाद भारत का दूसरा मैच 25 फरवरी को इंग्लैंड से होगा.

आखिरी बार मैदान पर कब नजर आए थे सचिन तेंदुलकर

International Masters League 2025

सचिन तेंदुलकर को आखिरी बार कोई क्रिकेट मैच खेलते हुए अक्टूबर 2022 में देखा गया था. उस समय सचिन को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में खेलते देखा गया था.

उस खिताबी भिड़ंत में इंडिया लीजेंड्स का सामना श्रीलंका लीजेंड्स से हुआ था, जिसमें मास्टर-ब्लास्टर को श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलासेकरा ने गोल्डन डक का शिकार बनाया था.

भारत ने उस मैच में पहले खेलते हुए 195 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका को 162 रनों पर समेट दिया था. इंडिया लीजेंड्स की वह टीम फाइनल में 33 रनों से विजयी रही थी.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स का स्क्वाड: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, युसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यू मिथुन, धवल कुलकर्णी, राहुल शर्मा, शहबाज नदीम और विनय कुमार.

Also Read: Kanpur Premier League 2025: कानपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, CM योगी करेंगे शिरकत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.