इमरान खान ने पाक सेना प्रमुख मुनीर पर घर की महिलाओं से दुर्व्यहार करने के लगाए आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर उनके परिवार की महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इसके साथ ही, इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की कानूनी टीम ने संयुक्त राष्ट्र से इस दंपति के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने की अपील की है।

पीटीआई नेता सैयद जुल्फीकार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि इमरान खान के बेटों और बुशरा बीबी की बहन ने संयुक्त राष्ट्र के स्पेशल रैपोर्टेयर ऑन टॉर्चर को दो औपचारिक अपील भेजी हैं। इमरान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सभी अत्याचार आसिम मुनीर के आदेश पर हो रहे हैं। हमारा देश फिलहाल आसिम कानून के तहत चल रहा है। मुनीर ने सारी नैतिकता को दफना दिया है।

Asim Munir

पीटीआई की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में दावा किया गया है कि पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी को राजनीतिक कारणों से जेल में बंद किया गया है और उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं। आरोप है कि उन्हें हाइड्रोक्लोरिक एसिड से दूषित खाना दिया जा रहा है, गंदी कोठरी में रखा जा रहा है और इलाज से भी वंचित किया जा रहा है।

Bushra Bibi

कानूनी टीम का कहना है कि यह सब इमरान खान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और उन्हें तोड़ने की कोशिश है। वकील जेरेड जेनसर ने कहा कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और संयुक्त राष्ट्र को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Also Read: RML स्थापना दिवस: CM योगी ने प्रदेश के पहले एडवांस्ड न्यूरो साइंसेज सेंटर का किया उद्घाटन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.