इमरान खान की बहन पर अंडे से हमला, रावलपिंडी जेल के बाहर हुई घटना
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने अंडे फेंककर हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब वह रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात कर रही थीं, जहाँ उनके भाई इमरान खान बंद हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने भाई के समर्थन में अलीमा खान ने पाकिस्तानी प्रशासन पर आरोप लगाया कि इमरान को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। इसी दौरान, भीड़ में से कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके और मौके से फरार हो गए, जिससे वहाँ का सियासी माहौल गरम हो गया।
🇵🇰, Disgusting and shameful. This is how they treat an elderly woman 😡#AleemaKhan pic.twitter.com/YSpri5EEqD
— Fazal Afghan (@fhzadran) September 5, 2025
दो महिलाओं ने किया हमला
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों ने हमला करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रावलपिंडी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं पीटीआई समर्थक हैं। पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनकी कुछ माँगें पूरी नहीं की गईं, जिसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया। उनका कहना है कि अगर माँगें पूरी नहीं हुईं तो जनता इसी तरह की कार्रवाई करती रहेगी।
पीटीआई पार्टी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन महिलाओं को भागने में मदद की, जिन्हें राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भेजा गया था। पार्टी का दावा है कि ये महिलाएं एक खास एजेंडे के तहत अलीमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Also Read: Lucknow News: इंस्टाग्राम पर चेतावनी देने के बाद CM आवास के पास आत्मदाह को मजबूर हुई रेप पीड़िता

