कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के नशे में पिता ने पत्नी और ढाई साल के बेटे का गला रेता

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक शख्स ने पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में अपनी पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घंटों लाशों के पास बैठकर रोता रहा और ग्रामीणों को आते देख मौके से फरार हो गया।

रिश्तों का कत्ल: क्या है पूरा मामला?

गोपालपुर गांव (मजरा सर्देपुर) निवासी सुरेंद्र उर्फ स्वामी, जो पेशे से ट्रक क्लीनर है और शराब का अत्यधिक आदी है। सुरेंद्र की शादी 2021 में रूबी से हुई थी। शराब पीने की लत के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार देर रात भी शराब को लेकर विवाद हुआ, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में पागल सुरेंद्र ने धारदार हथियार से पत्नी रूबी और अपने ही ढाई साल के बेटे का गला काट दिया।

पुलिस की कार्रवाई और भागता आरोपी

ग्रामीणों के अनुसार, हत्या करने के बाद सुरेंद्र पछतावे में शवों के पास बैठकर रो रहा था, लेकिन जैसे ही भीड़ जुटने लगी, वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की गंभीरता को देखते हुए ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष कुमार, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसीपी कृष्णकांत यादव ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौका-मुयायना किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

अधिकारियों का बयान

एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष (फतेहपुर) को सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण घरेलू कलह और नशा सामने आया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Also Read: दिल्ली में दर्दनाक हादसा: मेट्रो इंजीनियर के घर में हीटर से लगी आग, पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.