अखिलेश यादव का तंज, भाजपा राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक शायराना पोस्ट के जरिए यह बात कही।

अखिलेश का ट्वीट

“है चमचम बोरी नकली माल, भाजपा जैसा खाद का हाल।” इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी यूपी में नकली खाद की बिक्री पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाली बोरियों में नकली खाद बेचे जाने का दावा।

भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा, सपा प्रमुख को योगी सरकार की कार्रवाई से पीड़ा है। जब भी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो अखिलेश परेशान हो जाते हैं। हाल ही में सीतापुर के कृषि अधिकारी को निलंबित किया गया और साथ ही कई खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला

पश्चिमी यूपी में नकली खाद की बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों को प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली बोरियों में नकली उर्वरक दिए जाने का आरोप है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुछ मामलों में जांच के आदेश दिए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.