Lucknow: दर्द से चीखते रहे मां-बाप, बेटे को नहीं आया तरस, हथौड़े से कूच कर उतारा मौत के घाट
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने हथौड़े से कूच कर अपने बूढ़े माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गांव जबरौली में लाला नाम के युवक ने अपने बुजुर्ग माता-पिता से झगड़ा कर लिया। इसके बाद गुस्साएं लाला ने हथौड़े से दोनों पर हमला बोल दिया। इस घटना में बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दंपति को मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर होने के चले उन्हें केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। तो वहीं वारदात के बाद दंपति को छोटे बेटे ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी।
बता दें कि लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव निवासी 70 वर्षीय जगदीश विश्वकर्मा अपनी पत्नी शिवप्यारी के साथ रहते थे। परिवार में दो बेटे भी हैं। इनमें से ब्रिशकित उर्फ लाला बड़ा है जबकि देवदत्त छोटा है। जगदीश लोहार के काम से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि दंपत्ति का बड़े बेटे ब्रिशकित से संपत्ति को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसे लेकर घर में आए दिन झगड़े हुआ करते थे।
गिरफ्तारी को लेकर लगी पुलिस टीमएसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं। दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Also Read: UP Politics: BSP में बढ़ी सियासी हलचल, मायावती की पांच शर्तों ने पार्टी में मचाई खलबली

