पहले चरण में जंगलराज वालों को लगा 65 वोल्ट का झटका, PM मोदी बोले- बिहार को मां सीता का आशीर्वाद चाहिए
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सीतामढ़ी में थे, जहाँ उन्होंने एक ज़ोरदार चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान को NDA की ज़ोरदार वापसी का प्रमाण बताया।
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान ने यह साफ कर दिया है कि जनता ने विकास को चुन लिया है। पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है।
उन्होंने दावा किया कि बिहार की बहनों और बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार के बच्चों के साथ क्या करना चाहते हैं, यह उनके नारों से साफ़ पता चलता है। आरजेडी के मंचों से साफ़-साफ़ कहलवाया जा रहा है, उन्हें रंगदार बनना है। आप मुझे बताइए बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए?
पीएम श्री @narendramodi सीतामढ़ी, बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/7C4dB1JXgD
— BJP (@BJP4India) November 8, 2025
उन्होंने कहा, बिहार में हैंड्स अप कहने वालों की जगह नहीं है, स्टार्ट अप की जगह होगी। जंगलराज का मतलब है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन। ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं। पीएम ने कहा कि NDA बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर और लैपटॉप दे रही है, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर या जज बन सकें।
सीतामढ़ी की पवित्र भूमि पर पीएम मोदी काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि आज यहाँ जो माहौल है, वो संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। पीएम मोदी ने 8 नवंबर, 2019 के दिन को याद किया, जब वे सीता माता की इस धरती पर आए थे और अगले ही दिन अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना था। उन्होंने कहा, सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष मं ही आए और जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल जाती है क्या? ऐसा ही हुआ।
Also Read: गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की अमेरिका में एंट्री पर बैन! ट्रंप प्रशासन ने बदली वीजा नीति

