Health Tips: हल्दी बनाएगा हेल्दी, डाइट में शामिल करें यह पीली दवा, नसों की गंदगी हो जाएगी साफ
Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी और बिगड़ती लाइफस्टाइल में ज़्यादातर लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ा हुआ मिलता है। इसका मुख्य कारण है हमारा ख़राब खानपान और बाहर का जंक फ़ूड। नसों में जमा यह जिद्दी कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण मसाला हल्दी आपकी मदद कर सकता है।
जी हां, हल्दी सिर्फ खाने का रंग और स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर है और नसों में जमे LDL कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में बेहद फ़ायदेमंद साबित हो सकती है। हल्दी के औषधीय गुणों का कारण इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सबसे महत्वपूर्ण करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व है। करक्यूमिन हल्दी का सक्रिय यौगिक है।
यह खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है। यह शरीर में इनके अवशोषण (Absorption) को कम करने का काम करता है, जिससे नसों की सफाई होती है। अगर आपका भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो हल्दी को अपनी डाइट का हिस्सा ज़रूर बनाएं।
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए ऐसे बनाएं हल्दी की स्पेशल चाय
हल्दी को आप दाल, सब्ज़ी, सूप या कढ़ी में तो शामिल करते ही हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए इसकी चाय पीना सबसे फ़ायदेमंद हो सकता है।
पानी उबालें: एक पैन में गरम पानी लें और उसमें कच्ची हल्दी के छोटे टुकड़े या आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
मसाले मिलाएं: जब हल्दी का रंग पानी में अच्छी तरह से घुल जाए, तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च और थोड़ा दालचीनी का पाउडर मिलाएं। (काली मिर्च करक्यूमिन के अवशोषण में मदद करती है)।
छानकर पिएं: जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो उसे छान लें और हल्का ठंडा होने पर स्वाद के लिए शहद मिला लें।
हल्दी की चाय सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही कम नहीं करती, बल्कि यह कई और समस्याओं में भी रामबाण है।
इम्यूनिटी बूस्टर: यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को तेज़ी से बढ़ाती है।
वजन घटाए: इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
जोड़ों का दर्द: इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन में बेहद फ़ायदेमंद हैं।
स्किन के लिए: यह आपकी त्वचा (Skin) के लिए भी लाभकारी है।
एनर्जी: सुबह हल्दी की चाय पीने से पूरे शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है।
Also Read: Lucknow News: राष्ट्रसेवा के अनाम योद्धा मधुभाई कुलकर्णी को RSS ने किया याद

