बरेली में पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, ताले तोड़कर शुरू की जांच

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के बरेली जिले में पान मसाला कारोबारी के आवास और गोदाम पर आज (बुधवार) को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने गोदाम पर ताला तोड़कर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार अमित भारद्वाज पान मसाला के बड़े कारोबारी है। उनके राजेंद्र नगर स्थित गोदाम और प्रेमनगर स्थित आवास पर लखनऊ और दिल्ली की आयकर टीम जांच को पहुंची हैं। जिले के आयकर विभाग के अधिकारी प्रकरण की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। दो टीमों की संयुक्त छापामारी से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।

तो वहीं इसके अलावा आयकर अफसरों को कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे टीम ने व्यापारियों को समझकर शांत कराया और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कारोबारी के परिजन और कर्मियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। लिहाजा किसी से संपर्क नहीं हो सका।

आयकर विभाग के छापे से व्यापारियों में हलचल मच गई है। व्यापारिक संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से ही कारोबारी अमित भारद्वाज टीम की हिरासत में थे। दोपहर में ताला तोड़कर घर से टीम के घुसने के कुछ देर बाद कारोबारी की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद टीम पास के प्राइवेट हॉ़स्पिटल में भर्ती करवाया गया है। टीम के कुछ लोग साथ में मौजूद हैं।

Also Read: Fatehpur News: मिनीबस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 अन्य गंभीर रूप से घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.