IND vs AUS: क्या खत्म हो गया विराट कोहली का करियर? कभी भी ले सकते हैं संन्यास

Sandesh Wahak Digital Desk: एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

यह लगातार दूसरा मौका है जब कोहली शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले पर्थ वनडे में भी वह बिना रन बनाए लौटे थे। 17 साल के इंटरनेशनल करियर में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोहली दो वनडे मैचों में लगातार “डक” पर आउट हुए हों।

फैंस के बीच उठी रिटायरमेंट की चर्चा

कोहली के आउट होने के बाद उनकी बॉडी लैंगवेज और फैंस को दिए इशारे ने अटकलों को हवा दे दी है कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

जैसे ही वह एडिलेड ओवल की बाउंड्री पार कर रहे थे, स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस खड़े होकर तालियां बजाने लगे। कोहली ने भी दस्ताने हाथ में लेकर सिर झुकाते हुए जिस अंदाज़ में अभिवादन स्वीकार किया।

उसे देखकर प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू कर दी कि “क्या विराट का आखिरी वनडे करीब है?”

कैसे हुआ आउट?

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की गेंद पर कोहली LBW आउट हुए। यह घटना मैच के सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई। गेंद हल्की इनस्विंग होकर कोहली के पैड्स पर लगी।

अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। कप्तान रोहित शर्मा से बात करने के बाद कोहली ने DRS नहीं लेने का फैसला किया और निराश होकर पवेलियन लौट गए।

तीसरा वनडे बना चर्चा का केंद्र

अब सभी की निगाहें 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे वनडे पर हैं।

फैंस के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या यह मैच विराट कोहली के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वनडे साबित होगा या वह एक बार फिर फॉर्म में वापसी करते हुए सभी को चौंका देंगे।

Also Read: IND vs AUS: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.