IND vs AUS: बारिश बनी विलेन, भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रहा बेनतीजा

Sandesh Wahak Digital Desk: कैनबरा में बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेला गया टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से अधूरा रह गया। लगातार होती बारिश के चलते मैच को दो बार रोका गया और आखिरकार इसे बेनतीजा घोषित करना पड़ा।

बारिश ने रोका खेल

यहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने खेल रोक दिया। शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 19 रनों की पारी खेली, जिन्हें नाथन एलिस ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया। मैच के दौरान टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की थी और रन रेट करीब 10 प्रति ओवर के आसपास चल रहा था, लेकिन मौसम ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों का उत्साह फीका कर दिया। अब यह सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

भारत को करना पड़ा था हार का सामना

गौरतलब हो कि, इससे पहले वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि सिडनी वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक जीत दिलाई थी। वहीं बारिश से भले ही पहला टी-20 मैच नतीजे तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन मेलबर्न में होने वाले अगले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीदें बरकरार हैं।

 

Also Read: ICC मैच रेफरी का सनसनीखेज दावा, सौरव गांगुली पर लगाए गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.