IND vs AUS: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर 1000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: एडिलेड में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 1000 वनडे रन पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस मैच से पहले रोहित के नाम ऑस्ट्रेलिया में 998 रन थे। उन्हें सिर्फ दो रन की जरूरत थी और उन्होंने वह पूरा करते ही इतिहास अपने नाम कर लिया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए थे।

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 पारियों में 740 रन बनाए थे, जबकि एमएस धोनी ने 20 पारियों में 684 रन और विराट कोहली ने 20 पारियों में 802 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है।
मैच की शुरुआत में भारत को झटके लगे जब शुभमन गिल 9 रन पर और विराट कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हो गए।
टीम मुश्किल में थी, लेकिन रोहित ने संयम से खेलते हुए पारी को संभाला। तीसरे ओवर में वह रन आउट होने से बचे, जिसके बाद उन्होंने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे रन गति बढ़ाई।
19वें ओवर में रोहित ने लगातार दो छक्के लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उस वक्त उनका स्ट्राइक रेट काफी कम था — 62 गेंदों में 30 रन — लेकिन इसके बाद उन्होंने तेज़ी से रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैट शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
Also Read: सरनेम की वजह से सरफराज खान टीम से बाहर! कांग्रेस और ओवैसी ने लगाए आरोप
Get real time updates directly on you device, subscribe now.